Bihar Assembly Elections: विधानसभा चुनाव को लेकर मधुबनी पुलिस प्रशासन चौकस, तेज हुई वाहनो की चेकिंग!

Fri, Oct 10 , 2025, 07:51 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Bihar Assembly Elections: विधानसभा चुनाव को लेकर मधुबनी पुलिस प्रशासन चौकस, तेज हुई वाहनो की चेकिंग!: बिहार विधानसभा चुनाव(Bihar Assembly Elections) को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ बनाने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को रैयाम थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने किया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। 

पुलिस दल ने वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ चुनावी संवेदनशीलता को देखते हुए डिक्की और अन्य हिस्सों की भी तलाशी ली। जांच के दौरान आवश्यकतानुसार वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे अभियान को अनुशासित ढंग से अंजाम दिया गया।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि ऐसे वाहन चेकिंग अभियान आवश्यकतानुसार नियमित रूप से चलते रहते हैं, किंतु अभी चुनाव को देखते हुए इसे विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य निर्वाचन के दौरान शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें। वैध कागजात साथ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Nobel Peace Prize 2025 Live: सात युद्धों को रोकने के दावों के बीच डोनाल्ड ट्रंप की नज़र इस पुरस्कार पर, क्या वाकई हैं हकदार ?
पश्चिम बंगाल नगरपालिका भर्ती घोटाला: मंत्री सुजीत बोस के ठिकानों सहित 11 स्थानों पर ईडी की छापेमारी
तलाशी अभियान बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय के चलाए धनशोधन अधिनियम 2002 के तहत ED की जबरदस्त कार्रवाई, MLA केसी वीरेंद्र के पास से जब्त किया 40 Kg सोना
Bihar Assembly Elections 2025 : 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कुशवाहा के अरमानों पर जनता ने पानी फेर दिया था, सदन में खाता भी नही खुला
Crime News : खजूरी चौक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी! अज्ञात हमलावर ने चाकू से की हत्या, न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups