Review Meeting: रामगढ़ में अंतरजिला पुलिस समीक्षा बैठक संपन्न, आईजी सुनील भास्कर ने सात जिलों के एसपी के साथ की समीक्षा!

Thu, Oct 09 , 2025, 09:34 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में उतरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महाननिरीक्षक सुनील भास्कर (Sunil Bhaskar) गुरुवार को रामगढ़ पहुंचे। आगमन पर पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ अजय कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद परिचारी प्रवर मन्दु यादव द्वारा "गार्ड ऑफ ऑनर" (guard of honour) दिया गया। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग, बोकारो, चतरा, गिरिडीह और कोडरमा का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में अंतरजिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आईजी सुनील भास्कर ने की। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (धनबाद), पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन (हजारीबाग), हरविंदर सिंह (बोकारो), अजय कुमार (रामगढ़), सुमित अग्रवाल (चतरा), डॉ. विमल कुमार (गिरिडीह), अनुदीप सिंह (कोडरमा), ऋत्विक श्रीवास्तव (शहरी धनबाद), कपिल चौधरी (ग्रामीण धनबाद) सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में आईजी ने दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन पर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बधाई दी और आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ साइबर अपराध की रोकथाम और आम जनता को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।बैठक में नक्सल गतिविधियां, संगठित अपराध, साम्प्रदायिक घटनाएं, अफीम की खेती की रोकथाम, बीट पुलिसिंग, रक्षक ऐप का उपयोग, महिला एवं लैंगिक अपराध, पोक्सो मामले, एनडीपीएस कांड, साइबर अपराध, सीसीटीएनएस डेटा अपडेट, लंबित वारंट, अभियोजन की स्थिति, सड़क सुरक्षा और विकास परियोजनाओं की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


आईजी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि वे लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई करें, फील्ड में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दें और जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखें। बैठक में पतरातु के एएसपी गौरव गोस्वामी, रामगढ़ के एएसपी परमेश्वर प्रसाद, डीएसपी (मुख्यालय) चंदन कुमार वत्स सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups