Chanakya Niti: पति-पत्नी में ये बातें राज़ ही रहे तो अच्छा है वरना तलाक पक्का है!

Fri, Sep 12 , 2025, 10:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Chanakya Niti: शादी सिर्फ़ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि विश्वास और समझ का रिश्ता है। आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले कहा था कि पति-पत्नी का रिश्ता किन बातों और किन गलतियों पर टिका होता है जो इसे तोड़ सकती हैं। अक्सर प्यार या विश्वास में आकर पत्नी अपने पति से ऐसी बातें शेयर कर देती है, जो आगे चलकर रिश्ते में तकरार और तलाक का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं चाणक्य नीति में बताई गई वो बातें, जिन्हें पति से छुपाकर रखना ही बेहतर है।

पत्नी को अपने पति को ये बातें नहीं बतानी चाहिए
शादी के बाद अक्सर महिलाएं अपने पति को अपने घर-परिवार की हर छोटी-बड़ी बात बता देती हैं, लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार, यह आदत गलत है, क्योंकि लड़ाई या तनाव के दौरान यही बातें आपके खिलाफ इस्तेमाल की जा सकती हैं और रिश्ते में कड़वाहट ला सकती हैं।

झूठ बोलने से बचें
चाणक्य कहते हैं कि पति-पत्नी के रिश्ते की नींव विश्वास है। अगर पत्नी झूठ बोले और सच सामने आ जाए, तो रिश्ते में दरार आना तय है। झूठ रिश्ते की नींव हिला देता है, जिसे दोबारा मज़बूत करना मुश्किल होता है।

अपने पति की तुलना किसी से न करें
अपने पति की तुलना कभी भी किसी दूसरे पुरुष से न करें। चाहे वह दोस्त हो, सहकर्मी हो या रिश्तेदार। ऐसा करने से पति को ठेस पहुँचती है और उसके आत्मसम्मान पर असर पड़ता है। यह गलती रिश्ते में दूरियाँ बढ़ाने का एक बड़ा कारण बन सकती है।

दान और बचत से जुड़ी बातें गुप्त रखें
चाणक्य नीति कहती है कि पत्नी को अपने पति को दान और अपनी निजी बचत से जुड़ी बातें पूरी तरह से नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से घर में बहस या आर्थिक तनाव बढ़ सकता है।

गुस्से में कठोर बातें न कहें
हर रिश्ता उतार-चढ़ाव से गुजरता है, लेकिन गुस्से में पति को कठोर शब्द कहने से रिश्ता टूट सकता है। चाणक्य के अनुसार, क्रोध में बोले गए शब्द बाण के समान होते हैं, जो घाव छोड़ जाते हैं। चाणक्य नीति केवल राजनीति और धन प्रबंधन तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि मानव जीवन और वैवाहिक संबंधों पर भी गहन शिक्षाएँ देती थी। अगर पत्नी इन बातों का ध्यान रखे तो वैवाहिक जीवन सुखी और मजबूत हो सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups