Bhagwant Mann Health Report: पंजाब में मोहाली स्थिति फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital in Mohali) में उपचाराधीन मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के सहप्रभारी मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने शनिवार को मुख्यमंत्री मान से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मान के स्वास्थ्य में अब सुधार हुआ है, उनका प्लसरेट पहले के मुकाबले काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि मान का प्लस रेट कम होकर 44 ही रह गया था जिसके काराण चिकित्सकों के परामर्श पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उनके सभी परीक्षण हो रहे हैं।
उन्होने कहा कि चिकित्सकों ने बताया कि भगवंत मान को अभी और कुछ दिन अस्पताल में रूकना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अस्वस्थ थे और उनकी हालत स्थिर न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज और निगरानी के लिए शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे पहले मान का दो दिनों से उनके आवास पर ही उपचार किया जा रहा था।
सिसोदिया ने कहा कि भगवंत मान ने उनके साथ पंजाब में आई भीषण बाढ़ की स्थिति को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका शरीर अस्पताल में है लेकिन उनकी आत्मा बाढ़ पीड़ितों के साथ है। बाढ़ की स्थिति को लेकर अभी भी उनके मन में चिंता बनी हुई है। मान ने कहा कि अस्पताल में रहते हुए ही वह बाढ़ का पानी उतरने के बाद किए जाने वाले कार्यों के लिए अधिकारियों से बात कर आगे की योजना तैयार करेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Sep 06 , 2025, 12:55 PM