National and International: श्रीलंका में छुट्टियां मना कर वापस लौट रहे एक समूह के साथ भीषण अपघात, 15 की मौत; हाथियों ने फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाया

Fri, Sep 05 , 2025, 02:09 PM

Source : Uni India

Bus Accident: श्रीलंका के उवा प्रांत में एला-वेल्लावेया मार्ग (Ella-Wellawaya road) पर गुरुवार रात एक बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इस दुर्घटना (bus accident) की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में कुछ की स्थिति बेहद गंभीर (injured is very critical) है। बस में सवार यात्री एक समूह में थे और वे छुट्टियां मना कर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि दुर्गम इलाके में पुलिस, सेना, अग्निशमन विभाग (fire department) और स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे तक जारी रहा।

हाथियों ने फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाया
 छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हाथियों के एक दल ने मैंनड्रा गांव में दो ग्रामीणों के मकानों और खेतों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। वन विभाग, रामानुजनगर सर्किल की टीम रातभर हाथियों को भगाने की कोशिश करती रही। स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक इस क्षेत्र में कई हफ्तों से 12 सदस्यों वाले हाथियों के इस दल का आतंक जारी है तथा वन विभाग आम लोगों बड़ी राहत देने में नाकाम है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups