क्या आप भी घर पर ही कर रहे हैं Ganesh Visarjan ? इन बातों का रखें ख्याल! बरसेगी बाप्पा की कृपा    

Wed, Sep 03 , 2025, 03:54 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Ganesh Visarjan 2025 :  गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्यौहार चल रहा है। हर जगह गणपति बाप्पा मोरिया (Ganpati Bappa Moriya) के शब्दों से गलियां और चौराहे गुंजायमान हो रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी गणेश भक्तों ने अपने - अपने घरों में गणेश जी की मूर्तियों (idols of Ganesha) को स्थापित किया हुआ है। गणेश जी को भक्त हर साल डेढ़ दिन पांच दिन और सात दिन के लिए अपनी भक्ति और सामर्थ्यनुसार अपने-अपने घरों में बिठाकर उनकी सेवा और सुषुश्रा करते हैं। सेवा करने के बाद भक्त बड़ी ही श्रद्धा के साथ गणपति बाप्पा का विसर्जन भी करते हैं। हर साल अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi 2025) का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। 

इस दिन भगवान विष्णु और गणपति बप्पा (Lord Vishnu and Ganpati Bappa) की पूजा-अर्चना करने का विधान हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सुबह स्नान कर पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

इसी दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। कई लोग अपने घर पर भी गणेश विसर्जन करते हैं। इस दौरान कई नियम का पालन करना चाहिए। इससे गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं। अगर आप भी घर पर गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan at Home) कर रहे हैं, तो ऐसे में चलिए जानते हैं गणेश विसर्जन से जुड़े नियम के बारे में।

गणेश विसर्जन के नियम
गणेश विसर्जन के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें।
देसी घी दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रों का जप करें।

फल और मोदक का भोग लगाएं। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें।
इसके बाद टप में जल भरें और गंगाजल और फूल डालें।
अब गणपति बप्पा से जाने-अनजाने में हुई गलती क्षमा-याचना मांगे।

इसके बाद गणपति बप्पा को विसर्जित करें।
प्रभु से अगले साल जल्द आने की कामना करें।
गणेश विसर्जन के समय काले रंग के कपड़ें धारण न करें।


गणेश विसर्जन की मिट्टी और जल को पेड़-पौधें डाल दें।
किसी से वाद-विवाद न करें। 
किसी के बारे में गलत न सोचें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups