दुमका: झारखंड में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग विवाद में चाकू से प्रहार कर अपनी ही बेटी के प्रेमी ने एक वृद्ध दम्पति की हत्या कर दी है और प्रेमिका तथा उसकी छोटी बहन को भी गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुन्दराफलान गांव में कल सोमवार की देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच गांव के रहने 66 वर्षीय साहब हेंब्रम और 63 वर्षीय उसकी पत्नी मंगली किस्कू की चाकू से गोदकर कर हत्या कर दी गई और साथ में मृत दंपति की दोनों पुत्री हीरामणि हेंब्रम और ऐनी हेंब्रम पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया । दोनों घायलों को दुमका के फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमे मृतक की छोटी पुत्री ऐनी हेंब्रम की हालत नाजुक बताई जाती है।
मंगलवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित लकड़ा मौके पर पहुंचे और मृत दम्पति की लाश को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता करने में जुट गयी है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग के विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिये जाने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात एक से दो बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया। साहेब हेम्ब्रम की बड़ी बेटी हीरामुनी हेम्ब्रम का पाकुड़ जिले के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छोटी बेटी बेनी हेम्ब्रम इंटर की छात्रा है। दोनों बहने अपने मां पिता के साथ घर में ही थी।
इस सम्बन्ध में हीरामुनी हेम्ब्रम ने पुलिस को दिये बयान में आरोप लगाया है कि उसका प्रेमी पाकुड़ जिला का रहने वाला लोकेश मुर्मू सोमवार की रात घर में घुसकर चाकू से हमला करते हुए पहले उसके पिता साहेब हेंब्रम को,फिर उसकी मां मंगली किस्कू को मार दिया। इसके बाद उसने हम दोनों बहनों पर हमला कर दिया। दोनों बहन वहां से भागी और अपनी भाभी के घर जााकर जान बचायी। हीरामुनी ने बताया कि उसका हत्यारे लोकेश से प्रेम सम्बन्ध था, लेकिन विकलांग होने कि वजह से उसके माता पिता शादी ले लिए तैयार नहीं थे इसी गुस्से में लोकेश ने दोनों की हत्या कर दी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 03 , 2025, 09:03 AM