Rohit Sharma Fitness Test :क्या रोहित शर्मा ने पास कर लिया फिटनेस टेस्ट? जानिए नतीजा आया सामने, वनडे खेलेंगे या नहीं?

Mon, Sep 01 , 2025, 02:12 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Rohit Sharma Passes Fitness Test: टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Team India's ODI captain Rohit Sharma) लंबे समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। हिटमैन को मैदान पर वापस देखने के लिए प्रशंसकों की उत्सुकता चरम पर है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में आखिरकार मैदान पर उतरने की तस्वीर साफ होती जा रही है। हालांकि रोहित की फिटनेस (Rohit Sharma Passes Fitness Test) पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन वह अपने खेल और दृढ़ निश्चय से इसका जवाब देना जानते हैं। उन्होंने हाल ही में यह करके दिखाया।

फिटनेस टेस्ट में हिटमैन का कमाल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज (India tour Australia) 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट हुआ। रोहित ने भी इस टेस्ट में हिस्सा लिया और अच्छे अंकों के साथ इसे पास कर लिया। इससे उनकी फिटनेस को लेकर चल रहे संशय दूर हो गए।

???? GOOD NEWS FOR TEAM INDIA ????

Rohit Sharma looked very good during the fitness Test. [Rohit Juglan from RevSportz] pic.twitter.com/X1y3KG3qaC
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 1, 2025

महज 20 दिनों में पलट गया खेल
फिटनेस टेस्ट पूरा करने और मुंबई लौटने के बाद, रोहित को देखने के लिए एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार वह पूरी तरह फिट नज़र आए। कुछ हफ़्ते पहले, जब वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर लौटे थे, तो थोड़े मोटे लग रहे थे और उनका पेट भी निकला हुआ था। लेकिन सिर्फ़ 20 दिनों में रोहित ने कड़ी मेहनत से अपना वज़न कम कर लिया।

रोहित शर्मा पास
दरअसल, अगर रोहित शर्मा यह टेस्ट (Rohit Sharma Clears Fitness Test) पास नहीं करते, तो उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिलती। बीसीसीआई ने फिटनेस टेस्ट को बेहद अहम बना दिया है। टीम में जगह पाने के लिए इसे पास करना ज़रूरी है। रोहित शर्मा ने पिछले कुछ दिनों में अभिषेक नायर के साथ खूब अभ्यास किया और इसका फ़ायदा साफ़ दिख रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups