Football Women: भारत की अंडर-17 महिला टीम ने सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप में भूटान को 8-0 से हराया

Sun, Aug 24 , 2025, 09:05 PM

Source : Uni India

थिम्पू। अनुष्का कुमारी (Anushka Kumari) की शानदार हैट्रिक की बदौलत भारत की अंडर-17 महिला टीम ने सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप 2025 (SAFF Under-17 Women's Championship 2025) में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए मेजबान भूटान को 8-0 से हरा दिया। यह भारतीय महिला टीम की लगातार तीसरी जीत है।

आज यहां चांगलिमथांग स्टेडियम(Changlimthang Stadium) में खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम के लिए अनुष्का (53वें, 61वें, 73वें) के शानदार प्रदर्शन के अलावा, अभिस्ता बसनेट (23वें, 89वें) ने दो गोल किए, जबकि पर्ल फर्नांडीस (71वें), दिव्यानी लिंडा (77वें) और वलैना फर्नांडीस (90वें, 2वें) ने गोल दागे। हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में दबदबा कायम करते हुए भारतीय टीम ने 8-0 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक 17 गोल किये है।इस जीत के साथ ही भारत के अब तीन मैचों में नौ अंक हो गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups