नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सदियों पुराने प्राचीन ‘मारबत’ उत्सव ('Marbat festival)को पूरे उत्साह, श्रद्धा और आस्था के साथ मनाने के लिये रविवार को सड़कों पर हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाये जाने के विरोध में इस बार मारबत उत्सव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड्र ट्रंप (US President Donald Trump) का पुतला आकर्षण का केंद्र रहा । इस पुतले के जरिए लोगों ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले का विरोध (protest) किया है। ट्रंप के पुतले पर आयात शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ तीखे संदेश लिखे थे। उनमें लिखा था- ‘‘जो लोग हमें आयात शुल्क से डराते हैं, भारत की ताकत उन्हें रुला देगी। तुम भारत को अपना दोस्त कहते हो लेकिन अंदर-अंदर पाकिस्तान से मिले रहते हो। जो हमारे सामान को रोकता है उसका व्यापार बरबाद हो जाता है।’’
‘मारबत’ प्रति वर्ष हिंदू माह के भादो में मनाया जाता है। इस उत्सव को भव्य जुलूस, सांस्कृतिक जीवंतता और तीखी सामाजिक टिप्पणियों के लिए जाना जाता है। बांस, कागज और कपड़े से बने ‘मारबत’ नामक बड़े पुतलों को बुरी ताकतों, सामाजिक समस्याओं या अलोकप्रिय कारणों का प्रतीक मानकर सड़कों पर घुमाया जाता है। इस उत्सव में ‘बडग्या’ नामक छोटे पुतले जुलूस के साथ चलते हैं जो राक्षसों और नकारात्मक गुणों का प्रतीक हैं। नारों, संगीत और मंत्रों से सजी यह परेड इन पुतलों के दहन के साथ समाप्त होती है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। स्थानीय मान्यता के अनुसार जुलूस के दौरान ये पुतले सामाजिक बुराइयों और नकारात्मकता को अपने अंदर सोख लेते हैं। आयोजक प्रति वर्ष इस उत्सव के माध्यम से सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों का उल्लेख करते हुए इसे प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश करते हैं तथा परंपरा को जीवित रखते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 24 , 2025, 07:47 PM