Save from Flood: बारां को ‘बाढ़ से बचाओ’ के तहत हुये कार्य भाजपा सरकार की देन- सिकरवार

Sun, Aug 24 , 2025, 07:41 PM

Source : Uni India

बारां। राजस्थान में बारां के भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार (Naresh Singh Sikarwar) ने कहा है कि ‘बारां को बाढ़ से बचाओ’ परियोजना वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयास से शुरू हुयी थी। सिकरवार ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उसके तहत 80 प्रतिशत काम भी पूरा हो चुका था, परंतु न्यायालय के स्थगन आदेश से काम रूक गया। इसे लेकर वह सोमवार को सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक राधेश्याम बैरवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर इसके समाधान की मांग रखेंगे।

उन्होंने बताया कि बाढ़ से बचाने के काम को शुरू करने का प्रयास 2018 से 2023 तक काग्रेंस सरकार ने नहीं किया। श्री सिकरवार ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा बारां जिले में हुई है, परन्तु वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह के द्वारा किए गए बाढ नियंत्रण कार्य की वजह से बारां मे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है।
श्री सिकरवार ने बताया कि वर्ष 2011 की बाढ़ में बारां शहर की सिविल लाइन सहित कई बस्तियां जल मग्न हो गई थी। मुख्य बाजारों में करीब आठ फुट पानी भरा था। सिविल लाइन में जिला कलेक्टर निवास की एक मंजिल पानी में डूब गई थी एवं तत्कालीन जिला कलेक्टर को भी छत पर शरण लेनी पड़ी थी। तब शहर की जनता की प्रमुख मांग थी कि बारां शहर को बाढ़ से बचाने की कोई कार्य योजना बने।

 इसी को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) एवं सांसद दुष्यंत सिंह ने बारां की बाढ़ बचाव योजना को सरकार के प्रमुख एजेन्डे में लिया और 56 करोड़ की राशि स्वीकृत करके तुरंत काम शुरू कराया गया। उस समय 2200 मीटर का नया नाला बनना प्रस्तावित था। परन्तु इसका निर्माण कार्य भूमि मालिक द्वारा न्यायालय के स्टे के कारण रूक गया। बाद में कांग्रेस की सरकार में इस कार्य को पूरा करने में कोई रूचि नहीं दिखाई गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups