श्यामकेंट। एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 (Asian Shooting Championship 2025) में रविवार को भारत के ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (Aishwarya Pratap Singh Tomar) ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। आज यहां खेले गये फाइनल मुकाबले में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चीन के झाओ वेन्यू (462.0) को पछाड़ कर 462.5 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ऐश्वर्य का इसी स्पर्धा में यह दूसरा एशियाई खिताब है इससे पहले उन्होंने 2023 में भी स्वर्ण पदक जीता था।
अखिल श्योराण (Akhil Sheoran) ने भी इस साल फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन पाँचवें स्थान पर रहे, जबकि एक अन्य भारतीय निशानेबाज चैन सिंह चौथे स्थान पर रहे। जापान के नाओया ओकाडा ने कांस्य पदक जीता। ऐश्वर्य तोमर, चैन सिंह और अखिल श्योराण की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में 1747 अंकों के साथ रजत पदक भी जीता। भारतीय टीम स्वर्ण पदक विजेता चीन से केवल तीन अंक पीछे। कोरिया गणराज्य ने टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 24 , 2025, 06:20 PM