PV Sindhu and Lakshya Sen Badminton : पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन करेंगे भारतीय दल की अगुवाई

Sun, Aug 24 , 2025, 03:19 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 24 अगस्त (वार्ता)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन (PV Sindhu and Lakshya Sen) फ्रांस (France) के पेरिस (Paris) में सोमवार से शुरू हो रहे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 (BWF World Championship 2025) में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे।
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बैडमिंटन की सबसे प्रतिष्ठित चैंपियनशिप मानी जाती है। यह ओलंपिक वर्षों को छोड़कर हर वर्ष आयोजित होती है। यह टूर्नामेंट सिंधु के लिए मौजूदा सीजन को संभालने का बड़ा अवसर है।
महिला एकल विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सिंधु अपने पहले राउंड में बुल्गारिया की विश्व नंबर 66 और दो बार की यूरोपीय जूनियर चैंपियन कलोयाना नलबंतोवा से भिड़ेंगी। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु पूर्व विश्व चैंपियन भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2019 में महिला एकल का खिताब जीता था। इससे पहले वे लगातार दो वर्षों 2017 और 2018 में उपविजेता रही थीं, जबकि 2013 और 2014 में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था। पी.वी. सिंधु इस साल वीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर 2025 में लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
इसके अलावा भारतीय पुरुष एकल में लक्ष्य सेन, जो बैडमिंटन रैंकिंग में 21वें स्थान पर हैं। उन्हें पहले ही राउंड में कठिन चुनौती मिली है। उनका मुकाबला विश्व नंबर वन चीन के शी युकी से होगा।
एच.एस. प्रणॉय, जो विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर हैं, वह भी पुरुष एकल ड्रॉ में उतरेंगे। वे 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता रह चुके हैं। भारत की शीर्ष जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पहले राउंड में बाई मिली है।
इस जोड़ी ने इस साल इंडिया, सिंगापुर, मलेशिया और चाइना ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचकर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कोई खिताब नहीं जीत सके।
भारत की दूसरी पुरुष युगल जोड़ी हरिहरन अमसकरुनन और रुबेन कुमार इस बार अपनी विश्व चैंपियनशिप में पहली बार भाग लेगी।
महिला युगल वर्ग में भारत की ओर से दो जोड़ियां चुनौती पेश करेंगी। जिसमें रुतापर्णा पांडा ‘स्वेतापर्णा पांडा, प्रिया कोंजेंगबाम ’ श्रुति मिश्रा का नाम शामिल है। ये दोनों जोड़ियां विश्व चैंपियनशिप में भारत की उम्मीदें हैं। वहीं दूसरी तरफ मिश्रित युगल वर्ग में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी तथा रोहन कपूर और रुत्विका गड्डे की जोड़ी शामिल है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups