Torrential Rain in Varanasi: वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, Aug 23 , 2025, 12:44 PM

Source : Uni India

वाराणसी: वाराणसी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (torrential rain in Varanasi) के कारण बीएचयू सहित कई इलाकों में जलजमाव (waterlogging) की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नई सड़क से गोदौलिया जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया है। कई क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Congress state president Ajay Rai) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, "कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी कैबिनेट, अधिकारियों और वाराणसी के जनप्रतिनिधियों के साथ 'संगीत पथ' का उद्घाटन किया था।

 सभी ने खूब मेहनत की थी, लेकिन अब बारिश के बाद जलजमाव उस मेहनत का असर दिखा रहा है।" लंका निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि बीएचयू सिंह द्वार के पास भी बारिश का पानी जमा हो गया है। रविंद्रपुरी मार्ग पर जलजमाव के कारण कई लोगों की गाड़ियां फंस गईं। सोनारपुरा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने की वजह से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups