कटनी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) आज कटनी में 'मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव : 2.0 (Madhya Pradesh Mining Conclave: 2.0)' का उद्घाटन करेंगे। डॉ. यादव इस दौरान निवेशकों और विशेषज्ञों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। माइनिंग कॉन्क्लेव में कोल इंडिया (Coal India), राज्य शासन और राज्य खनिज निगम के बीच सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर होंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश की खनिज संपदा के प्रदर्शन से निवेश आकर्षित करने की दिशा में प्रयास होंगे।
कॉन्क्लेव में कोयला, चूना पत्थर, तेल-गैस सहित अन्य खनिजों की संभावनाओं पर चर्चा होगी। खनन क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग की भूमिका पर विशेष जोर दिया जाएगा। कॉन्क्लेव में 2000 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति रहेगी, साथ ही देश भर के निवेशक व उद्योगपति शामिल होंगे। खनिज संपदा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। कॉन्क्लेव में अडानी, आर्सेलर मित्तल, डेलॉइट, एचसीएल, सीआईएल, एसईसीएल, एमओआईएल, आई-एनर्जी सहित बड़े औद्योगिक घरानों की भागीदारी होने वाली है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 23 , 2025, 12:23 PM