Bear Attack: जंगल में मवेशी चराते युवक पर भालू का हमला, साथी ने बचाई जान

Fri, Aug 22 , 2025, 09:09 PM

Source : Uni India

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोंदपल्ली गांव में शुक्रवार को जंगल में मवेशी चराते समय एक युवक पर भालू ने हमला (bear attacked) कर दिया। अचानक हुए इस हमले (sudden attack) में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बच पाई और उसे तत्काल इलाज के लिए दोरनापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

स्थानीय पत्रकार सलीम (Local journalist Salim) ने बताया कि गोंदपल्ली निवासी माड़वी मुया सुबह अपने मवेशियों को चराने जंगल गया था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ पर गहरे जख्म आए। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और शोर मचाकर भालू को किसी तरह भगाया। खून से लथपथ युवक को पहले गांव लाया गया और फिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है लेकिन उसके हाथ में गंभीर चोटें हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups