Villager murdered: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण की हत्या,नक्सली वारदात की आशंका!

Fri, Aug 22 , 2025, 09:37 PM

Source : Uni India

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अरलमपल्ली गांव में गुरुवार देर रात एक ग्रामीण की हत्या (murdered) कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे नक्सल कनेक्शन (Naxal connection) की भी पड़ताल की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने घर के करीब ही सोडी देवा की खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई और सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

दरअसल अरलमपल्ली इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे निजी रंजिश हो सकती है, लेकिन नक्सल एंगल से भी जांच की जा रही है। एसडीओपी निशांत पाठक (SDOP Nishant Pathak) ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए हैं। हर पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups