Two killed due to electric shock: छत्तीसगढ़ में करंट लगने से दो की मौत,एक झुलसा!

Fri, Aug 22 , 2025, 06:49 PM

Source : Uni India

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा में करंट की चपेट (electric shock) में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घर का मालिक गम्भीर रुप से झुलस गये। विपिन चंद जायसवाल (Vipin Chand Jaiswal) को गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम केवरा में जायसवाल के यहां घर बनाने का कार्य चल रहा था। 

घर से कुछ दूरी पर पुराने बिजली (electricity) के पोल को तोड क़र हटाने के लिए तीनों काम कर रहे थे। उसी दौरान बिजली का पोल बिजली सर्विस तार में लगाए गए खुले तार में टच हो गया जिससे राम प्रसाद विश्वकर्मा,कल्लू व जायसवाल करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में राम प्रसाद विश्वकर्मा व कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जायसवाल गम्भीर रूप से झुलस गये। घायल व मृतकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान लाया गया, जहां घायल जायसवाल का इलाज जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups