Sports Department Recruitment: खेल विभाग में पहली बार 824 पदों पर होगी बहाली!

Fri, Aug 22 , 2025, 06:05 PM

Source : Uni India

पटना. बिहार सरकार ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिये राज्य के नवगठित खेल विभाग में कुल 824 पदों पर बहाली करने जा रही है। यह पहला मौक़ा है जब खेल विभाग (Sports Department) में इतने बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जा रही हैं। खेल विभाग ने इन नियुक्तियों के लिये बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी सेवा आयोग और बिहार तकनीकी सेवा आयोग को सिफारिश भेज दी है। माना जा रहा है कि संबंधित आयोगों द्वारा जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।

जिन पदों पर नियुक्ति होनी है उनमें खेल प्रशिक्षक के 379 पद, खेल सेवा संवर्ग के अधिकारी के 33 पद, निम्नवर्गीय लिपिक के 53 पद, राजगीर खेल अकादमी (Sports Instructor and Clerk) के 81 पद और बिहार राज्य खेल प्राधिकार में 301 पद शामिल हैं। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बहाली न सिर्फ राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करेगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर भी खोलेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups