भरतपुर: राजस्थान में भरतपुर के विश्व प्रसिद्ध केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान के इतिहास में पहली बार नजर आए दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों में शुमार स्लेटी-ब्रेस्टेड रेल (Slaty Breasted Rail seen) की उद्यान में मौजूदगी से पक्षी प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केवल पश्चिमी घाट और दलदली क्षेत्रों में ही नजर आने वाले इस दुर्लभ पक्षी की केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में उपस्थिति की पुष्टि करते हुए उद्यान निदेशक मानस सिंह ने गुरुवार को बताया कि वन्यजीव छायाकार रॉबिन ने इसे घना के ग्रासलैंड क्षेत्र में अपने कैमरे में कैद किया। दलदली घास के मैदानों और झाड़ियों में रहना पसंद करने के साथ जमीन पर सक्रिय रहने वाले इस प्रजाति के पक्षी के वक्षस्थल का रंग स्लेटी होने से इसे स्लेटी-ब्रेस्टेड रेल कहा जाता है।
सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पांचना बांध का पानी घना तक पहुंचने से यहां की पारिस्थितिकी में बड़ा बदलाव आया है। जलभराव से दलदली घास और आर्द्र भूमि का विस्तार हुआ है, जिससे नई प्रजातियों के लिए अनुकूल माहौल बना है। स्लेटी-ब्रेस्टेड रेल का यहां दिखना इस बात का संकेत है कि केवलादेव की जैव विविधता फिर से समृद्ध हो रही है और आने वाले वर्षों में यहां और भी दुर्लभ प्रजातियां दिख सकती हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 22 , 2025, 08:20 AM