जयपुर। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा (Rajiv Sharma) ने जैसलमेर पुलिस के कांस्टेबल खीम सिंह (Constable Khim Singh) की बहादुरी की सराहना करते हुए इसे पुलिस बल के लिए मिसाल बताया और कहा है कि उनकी निस्वार्थ सेवा और अदम्य साहस पूरे पुलिस संगठन के लिए प्रेरणादायक है। शर्मा ने गुरुवार को कहा कि श्री खीम सिंह ने खतरे की परवाह किए बिना एक युवक की जान बचाई और स्वयं तेजाब से झुलसने के बावजूद हार नहीं मानी। युवक को अस्पताल पहुंचाकर उसका जीवन सुरक्षित करना उनकी कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदना का अनूठा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे जांबाज पुलिसकर्मी ही राजस्थान पुलिस की असली ताकत हैं, जिन पर संगठन और समाज गर्व करता है।
उन्होंने कांस्टेबल के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला पुलिस जैसलमेर के कांस्टेबल खीम सिंह की निस्वार्थ बहादुरी के बारे में जानकर गर्व हुआ कि उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक युवक की जान बचाई। उन्होंने कहा कि यह घटना राजस्थान पुलिस के उस आदर्श को दर्शाती है जहां हमारे पुलिसकर्मी न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी हर चुनौती का सामना करने को तैयार रहते हैं। उन्होंने खीम सिंह के इस कार्य को राजस्थान पुलिस की सेवा-समर्पण की मिसाल बताया और अन्य पुलिसकर्मियों को भी इसी तरह कर्तव्यपरायणता और समर्पण से काम करने के लिए प्रेरित किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 21 , 2025, 08:40 PM