जहरीला पदार्थ खाकर फरियाद लगाने पहुंचा रिटायर फौजी अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर

Thu, Aug 21 , 2025, 12:58 PM

Source : Uni India


लखनऊ: स्थानीय विधायक (local MLA) से विवाद के चलते कोई सुनवाई न होने से आजिज आकर गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दरबार (Janata Darbar) मे जहरीला पदार्थ खाकर (After eating poisonous substance) फरियाद लगाने पहुंचे एक रिटायर फौजी को पुलिस ने सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने फौजी को खतरे से बाहर बताया है। गाजियाबाद के सिरौली-लोनी निवासी 65 वर्षीय सतवीर गुर्जर आज जनता दरबार मे स्थानीय विधायक के खिलाफ गुहार लगाने पहुचे थे। उनका विधायक से विवाद चल रहा है। 

आज सुबह 8.50 बजे जब वह जनता दरबार में पहुंचे तो उनकी स्थिति सही नहीं लग रही थी। जिस पर दरबार में मौजूद लोगों ने बताया कि वह जहरीला पदार्थ खाकर आया है। यह सुनकर वहां सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गये। आनन फानन में गौतमपल्ली पुलिस के जरिये उसे सिविल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

सतवीर के प्रार्थना पत्र के मुताबिक,उन्होंने गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाते हुए योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने लेटर में लिखा है कि विधायक द्वारा उनके और लोनी की जनता पर अत्याचार किया जा रहा है। पत्र में सतवीर ने यह भी आरोप लगाया है कि लोनी में नंदू टैक्स के नाम पर वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया की तरह अत्याचार किए जा रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups