Mettur dam reaches full level: नौ दशक के इतिहास में पहली बार एक ही वर्ष में पांचवीं बार पूर्ण स्तर पर पहुंचा मेट्टूर बांध!

Thu, Aug 21 , 2025, 08:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चेन्नई: स्टेनली जलाशय के नाम से प्रसिद्ध तमिलनाडु का मेट्टूर बांध (Mettur Dam) अपने 91 साल के इतिहास में पहली बार ने बुधवार को इस साल पाँचवीं बार 120 फीट का अपना पूर्ण स्तर प्राप्त किया, जिसके बाद बांध से पानी छोड़ा गया। यह कावेरी डेल्टा जिलों में सिंचाई के लिए किसानों की जीवन रेखा है।

अधिकारियों ने कावेरी नदी के किनारों में रहने वालों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। बांध के इतिहास में यह पहली बार है जब बांध का जलस्तर एक ही वर्ष में पाँचवीं बार पूर्ण स्तर पर पहुँचा है। इससे पहले जून और जुलाई में दो-दो बार पूर्ण स्तर पर पहुँचा था और आज पाँचवीं बार, कर्नाटक द्वारा अपने प्रमुख जलाशयों से कावेरी नदी में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण, भंडारण स्तर तेज़ी से भर गया और अपने पूर्ण स्तर पर पहुँच गया।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बांध में पानी का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है और यह लगभग 70,000 से 75,000 क्यूसेक है। आज शाम को पानी की मात्रा बढ़ाकर 90,500 क्यूसेक हो गयी। उन्होंने बताया कि जैसे ही जलाशय भरने लगे कर्नाटक ने कावेरी नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ दिया, जो मेट्टूर बांध तक पहुँच गया। इससे पहले, बांध को सिंचाई के लिए 12 जून की निर्धारित पारंपरिक तिथि पर खोला गया था, जिससे किसान काफी खुश नजर आए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups