हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंथ रेड्डी (Chief Minister A Revanth Reddy) ने बुधवार को सचिवालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित (Flower tribute) कर उन्हें नमन किया और देश के प्रति उनके महान योगदान को याद किया। रेड्डी ने इस अवसर पर कहा कि श्री गांधी देश की एकता के लिए अपनी जिंदगी न्योछावर कर देने वाले और देश के युवाओं के लिए सच्चे प्रेरणा स्त्रोत हैं।
उन्होंने श्री गांधी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री गांधी ने मतदान की आयु को 18 वर्ष करने, स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिलाने और देश में कम्प्यूटर लाकर तकनीकी क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। मुख्यमंत्री ने कहा, "राजीव गांधी ने हैदराबाद के उच्च-तकनीकी विकास की नींव रखी। उनके दृष्टिकोण से प्रेरित होकर तेलंगाना आर्थिक और सामाजिक दोनों ही क्षेत्रों में आगे बढ़ता रहेगा।"
श्री रेड्डी ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार 21 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति देने के लिए कानून में संशोधन करने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ी जातियों और अनुसूचित जातियों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर ध्यान देते हुए कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा, "इन सभी सपनों को साकार करने के लिए देश को प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी की आवश्यकता है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हम राजीव गांधी की भावना के साथ उस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते।"
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 20 , 2025, 06:14 PM