England will face Sri Lanka: इंग्लैंड टी-20 विश्वकप से पहले श्रीलंका के साथ सीमित ओवर मुकाबले में भिड़ेगा!

Wed, Aug 20 , 2025, 03:30 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लंदन: इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम 2026 की शुरुआत में टी-20 विश्व कप से पहले सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने श्रीलंका के साथ तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों वाले दौरे के कार्यक्रम की घोषणा कर दी हैं।

श्रीलंका के दौरे पर इंग्लैंड 22,24 और 27 जनवरी को तीन एकदिवसीय मैच खेलगा। इसके बाद इसके बाद 30 जनवरी, एक फरवरी और तीन फरवरी को टी-20 मैच खेले जाएंगे। मैचों के स्थल अभी तय नहीं हुए हैं।

यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले विश्वकप की तैयारी का हिस्सा होगी। उल्लेखनीय है कि 2010 और 2022 में चैंपियन रही इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए पिछले विश्वकप में सेमीफाइनल में हार गई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups