Crime In Ujjain: पिता पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोपी गिरफ्तार! चेहरे पर पेट्रोल डालकर लाइटर से लगाई थी आग।

Wed, Aug 20 , 2025, 11:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में अपने पिता पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित (victim in Ujjain) के बेटे को गिरफ्तार किया है। गंभीर अवस्था में घायल पिता को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। बड़नगर पुलिस सूत्रों (Badnagar police sources) ने बताया कि जाफला ग्राम निवासी राजेंद्र सिंह हाड़ा (38) प्याज बेचकर कल शाम को जब घर लौटा तब उसके पिता भूर सिंह हाड़ा ने उसे बेचे हुए पांच कट्टे प्याज को लेकर टोका। 

इस पर राजेंद्र सिंह ने अपने पिता के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसके चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने तुरंत आग बुझाई और और गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया।

 

 

पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की रिपोर्ट पर राजेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की बोतल (पेट्रोल भरी हुई) एवं लाइटर बरामद कर जप्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups