Congress MLAs on dharna: विधान भवन में कांग्रेस विधायकों का धरना, अध्यक्ष से वार्ता बेनतीजा!

Wed, Aug 20 , 2025, 08:12 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भराड़ीसैंण: उत्तराखंड विधानसभा के यहां स्थित भवन में मंगलवार सुबह शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान, विपक्षी कांग्रेस सदस्यों द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान, नैनीताल और बेतालघाट में सदस्यों के अपहरण, फायरिंग की घटनाओं पर नियम 310 के तहत चर्चा की मांग करते हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद चार बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई।

इसके बावजूद, कांग्रेस विधायक शाम को बुधवार तक के लिए सत्र स्थगित होने के बावजूद सदन में ही धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण ने सभी को वार्ता के लिए आमंत्रित किया, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। समाचार लिखने तक नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष श्री आर्य और वरिष्ठ विधायक श्री सिंह से फोन पर बातचीत कर उनकी मांगों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जो भी मांगें हैं, उन पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने दोनों नेताओं से धरना समाप्त करने और विधायक आवास पर लौटने की अपील की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups