भरतपुर: राजस्थान में भरतपुर सेवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आदतन यौन अपराधी को एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक दिंगत आनंद ने मंगलवार को बताया कि गत 25 जून को एक युवती ने मोहम्मद अरशद उर्फ लायक (37) ने नाबालिग से दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह वही शख्स है जिसके खिलाफ 2007 में पहाड़ी थाने में एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करके उसकी हत्या करने का मामला दर्ज हुआ था। उस जघन्य अपराध के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी थी।
यह पिछले वर्ष 2024 में ही जेल से रिहा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की प्रवृत्ति बेहद खतरनाक है और वह लगातार मासूम बच्चों और बच्चियों को अपना शिकार बनाता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 20 , 2025, 07:50 AM