Body of Elderly Woman : महानदी पुल से छलांग की आशंका, खोज के दौरान मिली बुजुर्ग महिला की लाश!

Mon, Aug 18 , 2025, 05:50 PM

Source : Uni India

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। नेशनल हाईवे (National Highway) 53 स्थित महानदी पुल (Mahanadi bridge) पर खड़ी एक स्कूटी और रेलिंग से बंधे दुपट्टे ने पुलिस को चौंका दिया। आशंका जताई जा रही है कि रायपुर निवासी स्वाती त्रिवेदी (Swati Trivedi) (27 वर्ष) ने पुल से नदी में छलांग लगा दी है। जानकारी के अनुसार स्वाती रक्षाबंधन मनाने (celebrate Rakshabandhan) अपने मायके पारागांव आई थी। वह दो साल पहले अजय त्रिवेदी से विवाह बंधन में बंधी थी और ढाई महीने के शिशु की मां भी है। परिजनों ने बताया कि सुबह घर से निकली स्वाती का पता तभी नहीं चला, जब पुल पर उसकी स्कूटी और दुपट्टा मिला।

इधर गोताखोरों की टीम लगातार स्वाती की तलाश में जुटी है। इस बीच पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। मृतका बुजुर्ग प्रतीत हो रही है, जिसने साड़ी पहन रखी थी और उसके बाल सफेद हैं। पुलिस का अनुमान है कि यह शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। फिलहाल बुजुर्ग महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, स्वाती त्रिवेदी की तलाश अभी भी जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups