जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म (Rape of minor girl) और धोखाधड़ी का मामला (case of rape and fraud) सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिमरत राम कोसराम को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) तथा पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने 2023 में पीड़िता से परिचय होने के बाद उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। सबसे पहले अक्टूबर 2023 में उसने नाबालिग को जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।
जब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता को प्रताड़ित करना जारी रखा। तब पीड़िता ने 17 अगस्त, 2025 को बगीचा, जिला जशपुर के थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से मिली जानकारी के ही मुताबिक जशपुर एसएसपी शशिमोहन के निर्देश पर बगीचा थाना प्रभारी संत लाल आयाम की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 366 (विवाह के लिए अपहरण), 376(2)(एन) (बार-बार दुष्कर्म) और पोक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 18 , 2025, 03:10 PM