नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शनिवार को धूमधाम के साथ मनायी जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को धर्म के अनुसार कर्तव्य मार्ग पर चलते हुए सभी प्राणियों के हित में लगे रहने का संदेश दिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जन्माष्टमी के अवसर पर हम सब यह संकल्प लें कि श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग का अनुसरण करेंगे और समाज व राष्ट्र को मजबूत बनाएंगे।
प्रधानमंत्री ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की असीम शुभकामनाएं। आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय श्री कृष्ण!” उन्होंने जन्माष्टमी को आस्था, आनंद और उत्साह का पर्व बताया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से श्रीकृष्ण का उल्लेख करते हुए कहा था कि श्रीकृष्ण के शस्त्र के नाम पर सरकार ने मिशन ‘सुदर्शन चक्र’ की शुरुआत की है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 16 , 2025, 12:53 PM