vehicle petrol bombs : बदमाशों ने पुलिस द्वारा जब्त एक वाहन पर फेंके पेट्रोल बम!

Fri, Aug 15 , 2025, 09:55 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शिलांग। मेघालय के शिलांग में शुक्रवार को पाश्चर बीट हाउस परिसर में खड़े एक वाहन पर अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंके (Petrol bombs thrown)। पुलिस ने यह जानकारी दी है। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के करीब 3.30 बजे हुई, जब तीन मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश लोगों ने मेघालय पुलिस द्वारा जब्त की गयी एक बोलेरो पर पेट्रोल बम (petrol bombs) फेंका।

पूर्वी खासी हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख विवेक सिम (Vivek Sim)ने कहा, “ आग बुझाने के लिए पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण एक बोलेरो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups