चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 79वें स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day) की पूर्व संध्या पर राज्य पुलिस के उन अधिकारियों/ कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PMDS) और असाधारण सेवा के लिए पदक (MMS) से सम्मानित किया जायेगा।
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) स्टेट आर्म्ड पुलिस पंजाब एम. एफ. फारूकी और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, काउंटर इंटेलिजेंस, लुधियाना को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जायेगा। पुलिस महानिरीक्षक (IGP) इंटेलिजेंस-II गुरदियल सिंह और एक पीपीएस अधिकारी, डीएसपी एसएसओसी अमृतसर गुरप्रीत सिंह उन 14 अधिकारियों/ कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें असाधारण सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जायेगा। बाकी कर्मचारियों में इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार, इंस्पेक्टर दीपक कुमार, इंस्पेक्टर जगदीप सिंह, इंस्पेक्टर तेजिंदरपाल सिंह, एसआई अमरीक सिंह, एसआई संजीव कुमार, एसआई अमृतपाल सिंह, एसआई अनिल कुमार, एसआई भूपिंदर सिंह, एएसआई जसविंदरजीत सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह और एसआई कृष्ण कुमार शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए इन अधिकारियों/ कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने और संपूर्ण पंजाब पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता पुलिस बल को और अधिक समर्पण एवं ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो कि अधिक सुरक्षा चुनौतियों वाले सीमावर्ती राज्य में अत्यंत आवश्यक है। ठाकुर.श्रवण
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 14 , 2025, 07:08 PM