Bharatiya Kisan Sangh to boycott fertilizers: भारतीय किसान संघ अमेरिकी कंपनियों के जरिए बेचे जा रहे ऊर्वरकों और कीटनाशकों का बहिष्कार करेगा!

Thu, Aug 14 , 2025, 08:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जम्मू: भारतीय किसान संघ अमेरीकी कंपनियों के जरिए बेचे जा रहे ऊर्वरकों , बीजों और कीटनाशकों का बहिष्कार करेगा। संघ के अध्यक्ष के साई रेड्डी ने अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद में भारत के साथ खडे होने की बात कहते हुए कहा है कि वे अमेरिकी कंपनी के द्वारा भारत में बेचे जा रहे सभी उत्पादों-ऊर्वरकों, बीजों और कीटनाशकों का बहिष्कार करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जम्मू-कश्मीर का पहली बार दौरा करते हुए कहा कि किसानों द्वारा अमेरिकी कृषि उत्पादों का बहिष्कार करने की घोषणा जल्द ही की जाएगी। रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि केंद्र सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के आगे झुकने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ ने भारत और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार समझौते के संदर्भ में भारत के किसानों की भावनाओं से पहले ही केंद्र सरकार को अवगत करा दिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां अंबफल्ला के त्रिकुट यात्री निवास में भारतीय किसान संघ, जम्मू-कश्मीर की प्रांतीय कार्यकारिणी और आठ जिलों के अध्यक्षों तथा सचिवों से भी मुलाकात की। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी और जिला कार्यालय अधिकारियों के साथ देशभर में चल रही प्रशिक्षण शिविरों के बारे में बातचीत की गई। बैठक में जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों में आयोजित होने वाली प्रशिक्षण शिविरों की गतिविधियों को अंतिम रूप दिया गया। इन प्रशिक्षण शिविरों को कठुआ, संबा, राजौरी, रेसी, उधमपुर, अखनूर, आरएसपुरा, डोडा और किश्तवार जिलों में किसान संघ के संदर्भ में आयोजित किया जाएगा।

भारतीय किसान संघ के अनुसार देशभर में 60,000 गांवों में संगठन की सक्रिय ग्राम समितियां बनाई गई हैं और इन समितियों द्वारा पूरे देश में चालीस लाख 20 हजार किसानों को संघ का सदस्य बनाया गया है।उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सदस्यों की संख्या 15,000 से अधिक हो गई है और प्रांतों में 100 ग्राम समितियों का गठन किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य पुरन चंद, प्रांतीय अध्यक्ष बाल्कर सिंह, प्रांतीय महासचिव जगदीश ठाकुर, प्रांतीय सचिव संजीव कुमार और प्रांतीय संगठन सचिव बलवीर कुमार भी मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups