स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 4:00 बजे शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं, शेष दिन नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी

Wed, Aug 13 , 2025, 12:44 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर शुक्रवार को लाल किले (Red Fort) पर आयोजित होने वाले समारोह में आने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) अपनी सभी लाइनों और सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। दिल्ली मेट्रो की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर रेल सेवाएं (rail services) उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद शेष दिन नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जिन लोगों के पास रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया वास्तविक निमंत्रण पत्र होगा, उन्हें डीएमआरसी द्वारा उपलब्ध कराए गये विशेष क्यूआर टिकटों का उपयोग कर समारोह स्थल तक आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे निकट हैं। इस यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को प्रतिपूर्ति किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups