Strengthening India's security: भारत की सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए 12 उपग्रहों का समूह प्रक्षेपित किया जाएगा!

Wed, Aug 13 , 2025, 08:49 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चेन्नई: भारत की सुरक्षा, समुद्री निगरानी, पृथ्वी अवलोकन, जलवायु निगरानी एवं अन्य कार्यो को मजबूत करने के लिए पिक्सल स्पेस इंडिया के नेतृत्व में निजी उपग्रह निर्माताओं का एक संघ पाँच वर्षों की अवधि में 1,200 करोड़ रुपये की लागत से 12 उपग्रहों का एक समूह प्रक्षेपित करेगा।

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (आईएन-स्पेस) ने यह जानकारी दी है। आईएन-स्पेस के अनुसार ये 12 अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह पैनक्रोमैटिक, मल्टीस्पेक्ट्रल, हाइपरस्पेक्ट्रल और माइक्रोवेव सिंथेटिक अपर्चर रडार (एसएआर) सेंसर से लैस होंगे।

केन्द्र ने कहा कि यह समूह जलवायु परिवर्तन निगरानी, आपदा प्रबंधन, कृषि, बुनियादी ढाँचे, समुद्री निगरानी, राष्ट्रीय सुरक्षा और शहरी नियोजन के अनुप्रयोगों के लिए विश्लेषण-तैयार डेटा (एआरडी) और मूल्य-वर्धित सेवाएँ (वीएएस) प्रदान करेगा, साथ ही उच्च-गुणवत्ता वाली भू-स्थानिक खुफिया जानकारी की वैश्विक माँग को भी पूरा करेगा।

पिक्सेलस्पेस इंडिया के नेतृत्व वाले इस संघ में पियर्साइट स्पेस, सैटस्योर एनालिटिक्स इंडिया और ध्रुव स्पेस शामिल हैं, अग्रणी सार्वजनिक-निजी भागीदारी (ईओ-पीपीपी) मॉडल के तहत भारत के पहले पूर्णतः स्वदेशी वाणिज्यिक पृथ्वी अवलोकन (ईओ) उपग्रह का डिज़ाइन, निर्माण और संचालन करेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups