Collector gave instructions: छूटे हुए किसानों का जल्द पंजीयन कराएं; कलेक्टर ने दिया निर्देश!

Wed, Aug 13 , 2025, 08:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एग्री स्टेक में छूटे हुए किसानों का पंजीयन एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों का नियमानुसार पंजीयन संभव है, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ सहकारी समितियों तक ले जाकर पंजीयन कराएं।

सोनी ने कहा कि इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए एग्री स्टेक पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पंजीयन के किसान समिति में धान नहीं बेच पाएंगे। उन्होंने आरएईओ को किसानों को पंजीयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पंजीयन में लापरवाही बरतने पर दो एसएडीओ और चार आरएईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

साथ ही, फार्मर पंजीयन के सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाए। बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार सर्वेयर चयन और प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा शेष तहसीलों में शीघ्र प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups