Beti Bachao Beti Padhao: एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लड़कियों की सुरक्षा और उनकी शिक्षा के लिए 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' अभियान चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नोएडा की कुछ महिला अधिकारियों ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पत्र लिखकर अपने एक वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है। यहाँ राज्य कर विभाग की महिला अधिकारियों ने अपने वरिष्ठ IAS अधिकारी संदीप भागिया (IAS officer Sandeep Bhagia) पर मानसिक और यौन उत्पीड़न (Mental and sexual harassment) का आरोप लगाया है। यह अधिकारी पिछले चार महीनों से नोएडा ज़ोन में तैनात हैं। महिला अधिकारियों का कहना है कि संदीप भागिया उनके साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। जिससे वे काफी परेशान हैं। यह मामला न केवल महिला अधिकारियों के लिए चिंता का विषय है, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
अधिकारी दे रहे हैं धमकियाँ
महिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत की है। बताया गया है कि संदीप भागिया महिलाओं को धमका रहा है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वह महिला अधिकारियों से कहता है कि वह तुम्हें 'बर्बाद' कर देगा, 'नौकरी से निकाल देगा', 'तुम्हारी नौकरी खा जाएगा'। इस तरह की धमकियों ने महिला अधिकारियों को मानसिक रूप से परेशान कर दिया है।
इन महिलाओं ने संदीप भागिया पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। वह महिला कर्मचारियों को घंटों ऑफिस में बैठाकर घूरता रहता है, रात में वीडियो कॉल करता है और बिना उनकी अनुमति के उनका वीडियो बनाता है। महिलाओं ने इसमें आगे लिखा है कि अगर कोई अधिकारी उनका विरोध (Protest) करने लगता है, तो उसे निलंबित कर दिया जाता है। या फिर उन पर गैरहाजिरी का आरोप लगाकर परेशान किया जाता है। इस मामले में राज्य महिला आयोग ने भी मामले की गुप्त और निष्पक्ष जाँच के आदेश दिए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 12 , 2025, 09:13 PM