जयपुर। राजस्थान में वर्ष 2027 की जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी जिसमें पहला चरण आगामी अप्रैल से सितंबर के बीच एक महीने की अवधि का होगा जबकि दूसरा चरण वर्ष 2027 के फरवरी में कराया जायेगा। राज्य के सांख्यिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिह देथा और निदेशक (Census Work) बिष्णु चरण मलिक (Bishnu Charan Malik) ने मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। श्री मलिक ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मकानों (housing) की गणना की जायेगी जिसमें सम्पति को सूचिबद्ध किया जायेगा जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या (person) की गणना की जायेगी। इसमें 29 सूचनाएं एकत्र की जायेगी।
उन्होंने बताया कि पहला चरण अगले वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच में एक महीने में कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस चरण के गर्मी की छुट्टियों के समय लगभग 15 मई से एक महीने में कराये जाने की संभावना हैं। हालांकि इस बारे में तिथि राज्य सरकार तय करेगी। उन्होंने बताया कि दूसरा चरण वर्ष 2027 के फरवरी में कराया जायेगा। जिसमें व्यक्ति की गणना की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में राज्य में जनणना के दौरान उन सभी व्यक्तियों की गणना की जायेगी जो उस दौरान वहां मौजूद मिलेगा। इसमें अगर परिवार के अलावा अन्य व्यक्ति या कोई विदेशी भी जनगणना के दौरान यहां छह महीने से ठहरा हुआ है तो उसकी भी गणना की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान केवल व्यक्ति की गणना की जायेगी इसका नागरिकता से कोई संबंध नहीं होगा।
श्री मलिक ने बताया कि जनगणना 28 फरवरी की देर रात बारह बजे तक की जायेगी और इस दौरान तक जन्म लेने वाले नवजात को भी जनगणना में जोड़ा जायेगा। बेघर लोगों की गणना 28 फरवरी को की जायेगी। इसके बाद एक से पांच मार्च तक जनगणना का पुनरीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि इस बार जातीय जनगणना की जायेगी जिसमें परिवार के सदस्य की जाति की गणना भी होगी। इस बार यह जनणना पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी और ऐप के जरिए जनगणना के डेटा एकत्र किये जायेंगे। इस दौरान व्यक्ति अपने घर बैठे खुद ही स्व गणना वेब पोर्टल के माध्यम से भी अपनी गणना करा सकेगा। उन्होंने बताया कि हालांकि वर्ष 1931 और 1941 में भी जातीय जनगणना हुई लेकिन वर्ष 1941 में जातीय जनणना का प्रकाशन नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि उस समय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की अलग से एवं शेष वर्ग के लोगों की गणना अन्य की श्रेणी में की गई थी। इस बार पहली बार परिवार के सभी सदस्यों के जाति की गणना होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 12 , 2025, 06:54 PM