Aadhaar face authentications: हर रोज हो रहे 50 लाख से ज्यादा आधार फेस ऑथेन्टिकेशन!

Tue, Aug 12 , 2025, 07:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: आधार डाटाबेस से फेस ऑथिन्टिकेशन ट्रांजेक्शन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और छह महीने में 100 करोड़ बार लोगों ने ऐसे ट्रांजेक्शन किये जो रोजाना 50 लाख से भी अधिक का औसत है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि 10 अगस्त 2025 को आधार फेस ऑथेन्टिकेशन का 200 करोड़वाँ ट्रांजेक्शन हुआ। इससे पहले जनवरी में 100 करोड़वाँ ट्रांजेक्शन हुआ था। वहीं, 50 करोड़ से 100 करोड़ के आँकड़े पर पहुँचने में पाँच महीने का समय लगा था।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार ने कहा कि इतने कम समय में 100 करोड़ से 200 करोड़ आधार फेस ऑथेन्टिकेशन ट्रांजेक्शन तक पहुँचना दिखाता है कि देश के नागरिकों और सेवा प्रदाताओं दोनों को विश्वास है कि आधार सुरक्षित, समावेशी और नवाचारी सत्यापन पारिस्थितिकी है। इससे यह बात भी स्पष्ट होती है कि देश डिजिटल माहौल के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि गाँवों से मेट्रो शहरों तक यूआईडीएआई सरकारों, बैंकों और सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर आधार फेस ऑथेन्टिकेशन को बड़े पैमाने पर सफल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि यूआईडीएआई डिजिटल प्रशासन की रीढ़ को मजबूत कर रहा है। यह उपलब्धि महज संख्या की बात नहीं है, यह इस बात का प्रमाण है कि समावेशी प्रौद्योगिकी किस प्रकार अंतर को समाप्त कर लोगों को सशक्त बना सकती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups