Corruption cases: रिश्वतखोरी के आठ मामलों में 10 सरकारी कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार!

Mon, Aug 11 , 2025, 06:18 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। पंजाब सतर्कता विभाग (Vigilance Department) ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के तहत जुलाई महीने दौरान आठ अलग-अलग मामलों (Eight separate cases) में 10 सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने सोमवार बताया कि ब्यूरो की ओर से सरकारी कर्मचारियों के बीच और हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय रूप से निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

 उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न अदालतों में 28 विजीलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किये थे। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के मामलों (Corruption cases) की गहराई से जांच करने के लिए छह विजीलेंस पड़ताल भी दर्ज की गयी हैं। उन्होंने कहा कि 13 व्यक्तियों के खिलाफ आठ आपराधिक मामले भी दर्ज किये गये हैं, जिनमें नौ सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न अदालतों ने पिछले महीने विजीलेंस ब्यूरो द्वारा दायर किये गये पांच रिश्वतखोरी मामलों में फैसला सुनाया है, जिसमें सात व्यक्तियों को दोषी ठहराते हुए दो साल से पांच साल तक की कैद और 10,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups