होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में रविवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने एक यूट्यूबर के घर के मुख्य द्वार पर दो गोलियां चलाईं। इस घटना में किसी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के एसएचओ उपनिरीक्षक (SI) गुरसाहिब सिंह (Gursahib Singh) ने रविवार को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दो कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात करीब एक बजे हुई जब आरोपी मॉडल टाउन निवासी सिमरन सिकंद के घर पहुंचे और मुख्य द्वार पर गोलीबारी कर भागने लगे।
एसआई सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले, सिकंद (Sikand) ने सोशल मीडिया पर एक धार्मिक पोस्ट पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद कनाडा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सहयाद भट्टी (Mohammad Sahyad Bhatti) और होशियारपुर निवासी दलबीर सिंह के साथ ऑनलाइन बहस हुई थी। सिकंद ने आरोप लगाया कि भट्टी ने उनके घर पर ग्रेनेड हमले की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार की गोलीबारी की घटना के संबंध में भट्टी और सिंह के खिलाफ मॉडल टाउन पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 10 , 2025, 06:51 PM