माउंट आबू। राजस्थान (Rajasthan) में पर्यटन स्थल (Tourist Spots) माउंट आबू (Mount Abu) में शनिवार रात करीब नौ बजकर तीन मिनट पर भूंकप (Earthquake) के झटके (Shocks) महसूस किये गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूंकप (Earthquake) की दृष्टि से संवेदनशील माउंट आबू की पहाड़ियों (Hills) से तेज आवाज आने के साथ धरती कांप उठी। करीब 30 सेकंड से अधिक समय तक धरती कांपती रही। लोग घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। रेस्तरांओं में खाना खा रहे लोग भी बाहर सड़कों पर आ गये। टेबल पर रखे पानी के गिलास गिर गए। रसोई में रखे बर्तन भी गिर गये।
भूकंप के शांत होने के बाद लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों के अंदर लौटे। फिलहाल कहीं से किसी तरह के जानमाल का नुकसान होने के समाचार नहीं है। गुरुशिखर, अचलगढ़, सालगांव, ओरिया (Gurushikhar, Achalgarh, Salgaon, Oriya) आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 10 , 2025, 10:11 AM