प्रियंका-खरगे ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं

Sat, Aug 09 , 2025, 12:16 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रक्षाबंधन के अवसर पर शुभकामनाएं दी तथा उम्मीद जताई यह त्यौहार सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करेगा। खरगे ने कहा, “बहन-भाई के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन (festival of Rakshabandhan) की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। रक्षाबंधन का यह अनोखा त्योहार, जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देता।

 साथ ही, यह भारतीय समाज में महिलाओं की बराबरी और सम्मान पर भी प्रकाश डालता है। उम्मीद है कि राखी का यह पर्व हम सभी के जीवन में परस्पर प्रेम, सद्भाव और सौहार्द की भावना को मजबूत करेगा।” श्रीमती वाड्रा ने कहा, “भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और भरोसे के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में ढेरों खुशियां लाए।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups