अमरावती। मौसम विज्ञान केन्द्र (Meteorological Center) ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और पड़ोसी क्षेत्रों में समुद्र की सतह से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर समुद्र की सतह से 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक अन्य चक्रवाती प्रभाव भी बरकरार है।
एक उत्तर -दक्षिण कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से उत्तरी तटीय तमिलनाडु होते हुये उत्तरी श्रीलंका तक बना हुआ है। यह समुद्र की सतह से करीब 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुयी है। मौसम विज्ञान के अनुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य में 13 अगस्त के आसपास एक निम्न-दबाव क्षेत्र बनने का अनुमान है।
दक्षिण तटीय आंध्र में अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान तथा उत्तरी तटीय आंध्र में 24 घंटों के दौरान भारी बारिश (Heavy rains) होने के आसार हैं। इसके साथ ही दक्षिण और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में 12 से 14 अगस्त तक भी सामान्य स्थिति रहेगी। रायलसीमा में भी अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के इलाकों या कुछ इलाकों में अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान बिजली चमकने और 30-40 किलोमाटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चलने का भी अनुमान जताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के एनटीआर, एसपीएसआर नेल्लोर, प्रकाशम ,वाईएसआर,अन्नामय्या और तिरुपति जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश हुयी। गौरतलब है कि तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कुछ इलाकों में बारिश हुयी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 08 , 2025, 09:12 PM