Governor Rakhi: तेलंगाना के राज्यपाल सैनिकों के लिए राखी समारोह में शामिल हुए!

Fri, Aug 08 , 2025, 06:15 PM

Source : Uni India

हैदराबाद। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा (Governor Jishnu Dev Varma) ने शुक्रवार को राजभवन में संस्कृति फाउंडेशन की ओर से आयोजित 'सैनिकों के लिए राखी' (Rakhi for Soldiers) समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में दोनों शहरों के विभिन्न कॉलेजों के छात्र एकत्रित हुए जिन्होंने देश के रक्षकों के प्रति कृतज्ञता और एकजुटता के प्रतीक के रूप में सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों को राखी बाँधी।

रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए राज्यपाल ने द्रौपदी और भगवान कृष्ण के (Draupadi and Lord Krishna) महाभारत प्रसंग को याद करते हुए इस त्यौहार (festival) के पारस्परिक संरक्षण और उत्तरदायित्व के गहन महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सैनिक केवल सीमाओं की रक्षा करने वाले ही नहीं होते बल्कि वे देश के वैज्ञानिकों से लेकर सफाई कर्मचारियों तक विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र की सेवा करने वाले निस्वार्थ व्यक्ति होते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने एकता और नैतिक राष्ट्र-निर्माण का आग्रह करते हुए देश की भौतिक सीमाओं की रक्षा करने के साथ धर्म, सत्य और संवैधानिक सिद्धांतों के मूल्यों की भी रक्षा करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने युवाओं में देशभक्ति के मूल्यों का संचार करने के लिए संस्कृति फाउंडेशन की सराहना की ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups