Congress's huge Tiranga Yatra: कांग्रेस की विशाल तिरंगा यात्रा 14 को, तीन हजार बाईक शामिल होंगी!

Fri, Aug 08 , 2025, 08:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

ग्वालियर: ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा के लिए आज ललितपुर काॅलोनी कार्यालय पर कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा ग्वालियर पूर्व विधानसभा के संपूर्ण क्षेत्र में निकाली जायेगी।

तिरंगा की जानकारी देते हुये कांग्रेस विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि आने वाली 14 अगस्त को एम.एल.बी काॅलेज परिसर यात्रा में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी बाईकों को लेकर पहुॅचेंगे और दोपहर 3 बजे, 3 हजार बाईकों के साथ तिरंगा यात्रा एम.एल.बी काॅलेज गेट से शुरू की जायेगी। 

जिसके बाद यात्रा अचलेश्वर मंदिर चौराहा, इंदरगंज चौराहा, लोहिया बाजार, नया बाजार, दाल बाजार, हाॅस्पीटल रोड, माण्डरे की माता चौराहा, नाकाचन्द्रवदनी तिराहा, विवेकानंद चौराहा, ए.जी. आफिस पुल, जीवाजी यूनिर्वसिटी तिराहा, सिटी सेंटर, आकाशवाणी तिराहा होते हुये बारादरी चौराहा मुरार, काल्पी ब्रिज काॅलोनी, पिन्टू पार्क, गोला का मंदिर चौराहा, हजीरा, तानसेन नगर, पडाव, सिंधिया कन्या विद्यालय, नदी गेट शिन्दे की छावनी, जयेन्द्रगंज, इंदरगंज चौराहा होते हुये वापस एम.एल.बी काॅलेज परिसर में यात्रा का समापन किया जायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups