Har Ghar Tiranga Abhiyan: देशवासियों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने का बेहतर माध्यम है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-भजनलाल!

Thu, Aug 07 , 2025, 08:12 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान को देशवासियों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने का बेहतर माध्यम बताते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद जिस तरह देशभर में विजयोत्सव मनाया गया और लोगों ने तिरंगा यात्राएं निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया, उसी देशभक्ति के जज्बे को कायम रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया है और इसमें भाजपा बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला और संभाग स्तर पर वृहद कार्यक्रम करेगी।

 शर्मा गुरुवार को यहां ‘हर घर तिरंगा अभियान’ (Har Ghar Tiranga Abhiyan) और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ’(Vibhishika Smriti Diwas) प्रदेश कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की दृ​ढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व के चलते भारतीय सेना आज विश्व में सबसे मजबूत सेना बनकर उभरी है। इन 11 सालों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए और देश के परितर्वन को आज हर भारतीय महसूस कर रहा है।


उन्होंने कहा कि भाजपा में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम जनता से जुड़ने का सर्वोत्तम माध्यम है। संगठन की सबसे छोटी इकाई में कार्यरत कार्यकर्ता भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपने क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़ता है, संवाद करता है और जनसेवा का अवसर प्राप्त करता है। ऐसे में हमारे सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि संगठन के सभी कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता निभाकर जनता से सीधे जुड़ सकते है। वैसे भाजपा का कार्यकर्ता मनोभाव से संगठन की सेवा में तत्पर रहता है। हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका भी ऐसे ही अवसर है जो हमें आमजन से जुड़ने का अवसर प्रदान करते है। इन दोनों ही कार्यक्रमों में हमें अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इसे ऐतिहासिक बनाना है।


इस अवसर पर सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारी नई पीढ़ी में देश भक्ति के जज्बे को बढ़ाने, आमजन में राष्ट्र प्रथम की भावना को जागृत करना है। इस अभियान में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाया गया है। भाजपा मंडल एवं शक्ति केंद्रों के माध्यम से जन जन और हर घर तक तिरंगा पहुंचा रही है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक तिरंगा यात्राएं निकालनी होगी। इसमें महिला मोर्चा के साथ युवा मोर्चा और सभी विभाग, प्रकोष्ठ को मिलकर राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाना है।


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने अभियान के बारे में जानकारी देते हए बताया कि भाजपा 10 से 14 अगस्त ​तक मंडल, जिला, संभाग स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके बाद 13 से 15 अगस्त तक घरों प्रतिष्ठानों पर पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाएगी। इसके बाद मंडल में युद्धवीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता मौन जुलूस निकालेंगे और विभाजन त्रासदी को संगोष्ठी के माध्मय से लोगों को बताएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups