बीकानेर: राजस्थान में बीकानेर के खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग ने अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बजरी का अवैध खनन करने पर खननकर्ताओं पर 16 करोड़ 85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
खनिज अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बुधवार को बताया कि अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की आकस्मिक जांच के दौरान आज कोलायत तहसील के हाडला भाटियान क्षेत्र में खातेदारी भूमि में बजरी के अवैध खनन की जानकारी मिलने पर खनिज विभाग के दल ने संबंधित क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। तो वहां जगमाल सिंह, छैलूसिंह और नारायणी कंवर की खातेदारी भूमि में बजरी खनन करना पाया गया। जबकि खनिज विभाग की ओर से खनन को लेकर कोई स्वीकृति जारी नहीं की गई है।
उन्होंने बताया कि लिहाजा बजरी खनन को अवैध मानते हुए उक्त खातेदारों के खिलाफ दो लाख 80 हजार आठ सौ टन खनिज बजरी का पंचनामा बनाया गया और 16 करोड़ 85 लाख रुपये की शास्ति लगाई गई। श्री पुरोहित ने बताया कि विभाग द्वारा आगे भी अवैध खनन कर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 07 , 2025, 08:18 AM