नयी दिल्ली। शिवसेना (UBT) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत (Sanjay Raut) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर देश की न्यायपालिका तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। राउत ने आज नयी दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी(BJP) की प्रवक्ता रही आरती साठे को बोम्बे उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी। उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन इस नियुक्ति की आलोचना करते हुए कहा कि श्री मोदी औरशाह की गलत नीतियों का बचाव करने वालों को न्यायाधीश नियुक्त करना उच्च न्यायालय की गौरवशाली परंपरा को कलंकित करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बोम्बे उच्च न्यायालय (Bombay High Court) में पांच-छह ऐसे न्यायाधीश हैं जो या तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (BJP) के पूर्व सदस्य हैं अथवा आरएसएस से जुड़े परिवारों से आते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी और श्री शाह का उद्देश्य ऐसे लोगों को अंततः शीर्ष न्यायालय में भेजना तथा न्यायपालिका पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी और शाह चुनाव आयोग से लेकर न्यायपालिका तक, सभी प्रमुख संस्थाओं में आरएसएस के लोगों को व्यवस्थित रूप से नियुक्त कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य सभी संवैधानिक संस्थाओं को अपने अधीन करना है। उन्होंने चेतावनी दी, “यह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 06 , 2025, 07:15 PM